फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देवरानी-जेठानी की मौत, डंपर चालक को पीटा

Wed, 16 Apr 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। शादी में रोटी बनाने के लिए हलवाई के पीछे बाइक पर बैठकर जा रही देवरानी व जेठानी को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई, जबकि हलवाई घायल हो गया। हादसा व्यासपुर में रणजीतपुर रोड पर संधाए गांव के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया।
हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने डंपर चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की और डंपर के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलने पर व्यासपुर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। व्यासपुर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

खानपुर हड़ोली निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह हलवाई है। उसकी तिहानों गांव के बस अड्डे पर हलवाई की दुकान है। वह शादियों में खाना बनाने का काम भी करता है। ललहाड़ी कलां गांव निवासी गुरमीत कौर व उसकी देवरानी गुरप्रीत कौर भी शादियों में रोटियां बनाने का काम करती थीं।
मंगलवार मुजाफ्तकलां गांव में आयोजित शादी समारोह में राेटी बनाने के लिए जाना था। सुबह वह उन्हें ले जाने के लिए बाइक पर उनके गांव गया। देवरानी-जेठानी को ललहाड़ी कलां से बाइक पर बिठाया। इसके बाद वह बाइक पर मुजाफ्तकलां गांव के लिए निकल पड़े।
सुबह करीब नौ बजे जब वह संधाए गांव के बस अड्डे के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक से उछल कर कच्चे फुटपाथ पर गिर गया। गुरमीत व गुरप्रीत कौर सड़क पर गिर गई। डंपर दोनों को कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मुझे भी चोटें आई। हादसे के बाद भीड़ लग गई।
लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गुरमीत व गुरप्रीत कौर के मृत होने की पुष्टि की। उसे अस्पताल में उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने डंपर चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की व डंपर के शीशे तोड़ दिए। संधाए, रामपुर व बिहटा गांव के लोगों ने बताया कि रामपुर कंबोयान में सरस्वती सरोवर व अन्य निर्माण कार्य करने के लिए खुदाई की जा रही हैं। जिसकी मिट्टी डंपरों के द्वारा हाईवे निर्माण के लिए सप्लाई की जा रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण अमर सिंह, सतीष, बृजपाल, नवाब, सोहन, सुरेश, चरणसिंह आदि ने बताया कि पूरा दिन व रात्रि दस बजे तक मिट्टी से भरे ओवरलोड़ डंपर रामपुर से बिलासपुर सड़क से गुजरते हैं। डंपर इतनी तेज स्पीड से चलते है कि इनके पास से गुजरने से भी डर लगता हैं। यह डंपर कई लोगों की जान ले चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें