यमुनानगर। एसटीएफ द्वारा गैंगस्टर रोमिल वोहरा का एनकाउंटर के बाद अब यमुनानगर पुलिस बदमाश शुभम पंडित को मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया है। पुलिस ने उसकी सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। जोकि मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला बनास के गांव साधवगंज का रहने वाला है, जबकि मौजूदा समय में थाना गांधीनगर क्षेत्र की बैंक कॉलोनी मकान नंबर 48 का रहने वाला है। बदमाश शुभम पंडित पर थाना रादौर में गांव खेड़ी लक्खा सिंह में 26 दिसंबर 2024 को हुए तिहरे हत्याकांड में वांछित है। वहीं पुलिस ने शुभम पंडित के पोस्टर को सार्वजनिक स्थानों के अलावा सोशल मीडिया में शेयर कर दिया है।
26 दिसंबर 2024 को रादौर थानाक्षेत्र के खेड़ी लक्खा सिंह चौकी के पास सुबह आठ बजे गैंगवार हुई थी। जिसमें शूटरों ने फायरिंग कर शराब कारोबार से जुड़े तीन युवकों पर जिम से बाहर निकलते समय फायरिंग की थी। बदमाशों ने करीब 80 राउंड फायरिंग की थी। जिसमें भाजपा नेता नरेंद्र राणा के चचेरे भाई गोलनी निवासी वीरेंद्र राणा व उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव मखमूलपुर निवासी पंकज मलिक की हत्या कर दी थी जबकि, उन्हेड़ी निवासी अर्जुन को भी नौ गोलियां लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए शहर के गाबा अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया था। वहां पंकज का तीन दिन उपचार चला, डॉक्टरों ने उसकी नौ गालियों को किसी तरह से निकाल दिया था। लेकिन पंकज को बचा नहीं सके थे। घटना के अगले दिन इस हत्याकांड की लॉरेंस ग्रुप के नोनी राणा ने सोशल मीडिया पर डाल कर जिम्मेदारी ली थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बाद में इस हत्याकांड में शॉर्प शूटर रोमिल वोहरा के साथ-साथ शुभम पंडित का नाम सामने आया था। जिस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। संवाद
वर्जन
शुभम पंडित पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी तिहरे हत्याकांड में वांछित है। पुलिस इसकी तलाश में लगातार जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुरेंद्र सिंह भोरिया, एसपी यमुनानगर।