फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कपालमोचन में 52 दिन रुके थे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने अपने पावन चरण यमुनानगर की धरती पर भी रखे थे। वह दाे बार कपालमोचन में रुके थे। जब वह दूसरी बार आए थे तो कपालमोचन में 52 दिन तक ठहरे थे। गुरु गोबिंद सिंह जी ने ही संगत को कपालमोचन में सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने का हुक्म दिया था।
तब से लेकर आज कपालमोचन में हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मेला लगता है। कपालमोचन में गुरुद्वारा साहिब पहली व दसवीं पातशाही हैं। दोनों गुरुद्वारा साहिब एक ही परिसर में स्थित हैं, जहां पर रोजाना श्रद्धालु शीश नवाने के लिए आते हैं। गुरुद्वारा साहिब पहली पातशाही के ग्रंथी मनजीत सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी विक्रमी संवत 1742 में पहली बार कपालमोचन में आए थे। उसके बाद संवत 1746 में भंगानी का युद्ध जीतने के बाद आए थे। वह 52 दिन तक यहां रूके थे। गुरु गोबिंद सिंह ने कपालमोचन व ऋणमोचन सरोवर में स्नान कर अपने अस्त्र-शस्त्र धोए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ठहराव के दौरान गुरु गोबिंद सिंह सिंधू वन में संधाय गांव के पास तप करने जाते थे। इस दौरान वह अपना घोड़ा प्राचीन शिव मंदिर में बावड़ी के पास पेड़ से बांधते थे। यह मंदिर आज भी मौजूद है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने ही कपालमोचन में पवित्र सरोवरों की बेअदबी करने वालों पर पाबंदी लगाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें