फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिक्षकों के प्रति दिखाया आदर व स्नेह

Sat, 06 Sep 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय छछरौली में कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को जिले भर के स्कूल, कॉलेज, बहुतकनीकी, इंजीनियरिंग, प्रबंधन सहित तमाम शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम करवाए गए। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों, प्रस्तुतियों व कार्यक्रम से विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति अपना आदर व स्नेह दिखाया। कई विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा शिक्षकों को उपहार देकर उनका आभार जताया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों से गुरु-शिष्य का भावनात्म, प्रेम व सत्कार का संबंधों के बारे में बताया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ मिलकर इस दिन की खुशी मनाई। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने अपने अंदाज में शिक्षकों को बधाई देकर उन्हें खुशी का अनुभव करवाया। कई विद्यार्थियों ने शिक्षकों को ग्रीटिंग कार्ड दिए तो कइयों ने उपहार देकर कृतज्ञता दिखाई।
विज्ञापन

वहीं, कुछ विद्यार्थियों ने इन पलों को डिजिटल तकनीक से और यादगार बना दिया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों की रील, कोलॉज व वीडियो बनाकर उन्हें खुशी का एहसास करवाया। इस दौरान किसी संस्थान में पढ़ाई नहीं हुई और विद्यार्थियों व शिक्षकों ने पूरा समय ऐसी गतिविधियों में व्यतीत किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के आदर के लिए उन्हें स्नेह दिया और सदा परिश्रम करने को प्रेरित किया।
नाटक से बताई आज के विद्यार्थियों की सोच : जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम करवाए गए। इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा करवाई गई। इसके बाद रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
कार्यक्रम उपप्राचार्या नीरू शर्मा व प्राध्यापिका नीतू के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने आज के गुरु-शिष्यों के संबंध व आधुनिक समय के विद्यार्थियों की सोच पर नाटक प्रस्तुत किया। 11वीं की वंशिका ने शिक्षकों को समर्पित काव्य पाठ कर इसका महत्व बताया। 11वीं के हर्षित ने शिक्षक दिवस का महत्व अपने शब्दों में बताया।
छात्राओं ने गुरु के महत्व को नृत्य व समूह गान से अलग अंदाज में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अध्यापक वर्ग को टाइटल देकर शिक्षक दिवस की बधाई दी। संगीत अध्यापिका मीना शर्मा व नृत्य अध्यापिका निशा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की व्यवस्था एनएसएस स्वयंसेवकों ने संभाली। प्राचार्य सुमित जिंदल ने विद्यार्थियों को परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन 11वीं की सिया व श्रुति ने किया।
विद्यार्थियों को सम्मानित किया
रादौर। राजकीय उच्च विद्यालय मंधार में शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बातया।
वहीं, कार्यक्रम में खंड स्तरीय हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य रोहित अरोड़ा ने मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य रोहित अरोड़ा ने बताया कि खंड स्तरीय हिंदी पखवाड़ा के तहत प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

इसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थी जिलास्तर की हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के स्वस्थ जीवन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें