फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टायर कारोबारी के शोरूम पर फायरिंग, आतंकी कुलबीर सिद्धू के नाम से धमकी

Mon, 13 Jul 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आसपास के दुकानदारों से जानकारी लेती सीआईए की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की रामपुरा कॉलोनी में शनिवार रात बदमाशों ने टायर कारोबारी के बंद शोरूम पर फायरिंग कर दी। बदमाश वारदात के बाद आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू के नाम से धमकी भरा पर्चा चस्पा कर भाग गए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वहीं फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

रामपुरा कॉलोनी स्थित टायर कारोबारी ईशान सभरवाल के शोरूम पर शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने करीब छह राउंड फायरिंग कर दी। उस समय शोरूम बंद था। रविवार सुबह करीब दस बजे कर्मचारी शोरूम पहुंचे तो शीशों और शटर पर गोलियों के निशान दिखाई दिए। जमीन पर गोलियों के खोखे पड़े थे। मुख्य गेट के नीचे एक धमकी भरा पर्चा चस्पा मिला।
विज्ञापन

पर्चे में लिखा था, यह तो ट्रेलर है, अगली गोली दिमाग में लगेगी। पर्चे पर आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू का नाम भी लिखा था। आतंकी सिद्धू एनआईए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गोलियों के खोखे और धमकी भरा पर्चा कब्जे में ले लिया।
साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में कारोबारी ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और पहली बार ऐसी वारदात के बाद परिवार सदमे में है। वहीं एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि कारोबारी की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की ली गई है। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया है।
यह तो ट्रेलर है... लिखकर चलाईं गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रामपुरा कॉलोनी स्थित टायर कारोबारी ईशान सभरवाल के शोरूम पर शनिवार रात फायरिंग के बाद चस्पा किए गए धमकी भरे पर्चे में एनआईए के मोस्ट वांटेड आतंकी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू का नाम सामने आया है। पर्ची में लिखा गया है कि यह तो ट्रेलर है। आतंकी का नाम आने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
हालांकि पुलिस अभी यह मानकर नहीं चल रही कि वारदात में कुलबीर सिद्धू की प्रत्यक्ष भूमिका है। जांच इस पहलू पर भी की जा रही है कि कहीं बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए उसका नाम तो इस्तेमाल नहीं किया। आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू यमुनानगर के खंड छछरौली के खारवन गांव का रहने वाला है।
टायर कारोबारी के शोरूम पर फायरिंग के बाद मिले धमकी भरे पर्चे में कुलबीर सिंह सिद्धू का नाम सामने आने से पुराने आतंकी मामलों की याद ताजा हो गई है। कुलबीर पहले से ही एनआईए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है। दिसंबर 2024 में पीलीभीत में तीन आतंकियों के एनकाउंटर के बाद हुई जांच में भी उसका नाम सामने आया था। जांच में खुलासा हुआ था कि मारे गए आतंकियों को उसने पनाह दिलाने में भूमिका निभाई थी।
इसी के बाद एनआईए ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। इसके लिए एनआईए कई बार उसके गांव खारवन में परिवार में दबिश दे चुकी है। हालांकि परिजनों ने 2018 में उसे बेदखल कर दिया था। कुलबीर सिंह 12वीं पास है और वह परिजनों क विरोध के बावजूद अर्मीनिया चला गया था। अब यमुनानगर की ताजा घटना में उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं।
पुलिस का कहना है कि शोरूम पर हुई फायरिंग और धमकी भरे पर्चे की घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। वहीं पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि कारोबारी की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीम लगाई गई हैं।
बग्गा की हत्या के लिए उपलब्ध कराए थे हथियार
टायर कारोबारी के शोरूम पर फायरिंग के बाद धमकी भरे पर्चे में सामने आए कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू का नाम पहले भी बड़े आतंकी मामलों में जुड़ चुका है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने पंजाब के विश्व हिंदू परिषद नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा हत्याकांड में दायर चार्जशीट में कुलबीर सिद्धू को आरोपी बनाया था। जांच के अनुसार बब्बर खालसा इंटरनेशनल के प्रमुख वधावा सिंह उर्फ बब्बर के साथ मिलकर उसने हमले के लिए हथियार और आर्थिक मदद उपलब्ध कराई थी। 13 अप्रैल 2024 को पंजाब के नंगल में विकास बग्गा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है दस लाख का इनामी
यमुनानगर के खारवन गांव निवासी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दिसंबर 2024 में पीलीभीत आतंकी मुठभेड़ की जांच के दौरान भी उसका नाम सामने आया था। एनआईए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बंद थे शोरूम के सीसीटीवी कैमरे
टायर कारोबारी के शोरूम पर फायरिंग की वारदात के समय लगे सीसीटीवी कैमरे तकनीकी खराबी के कारण बंद थे। इससे घटना की फुटेज पुलिस को नहीं मिल सकी। पुलिस अब आसपास की दुकानों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

आसपास के दुकानदारों से जानकारी लेती सीआईए की टीम। संवाद

आसपास के दुकानदारों से जानकारी लेती सीआईए की टीम। संवाद

आसपास के दुकानदारों से जानकारी लेती सीआईए की टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें