फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम

विज्ञापन
एड्स जागरुकता अभियान के दौरान बनाए गए पोस्टर दिखाते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में सोमवार को एनएसएस यूनिट दो की ओर से एड्स जागरूकता विषय पर पोस्टर बनाओ व नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पीके बाजपेयी ने किया।
डॉ. बाजपेयी ने विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एड्स एक लाइलाज जानलेवा बीमारी है। इसके होने, फैलने की जब तक लोगों को जानकारी नहीं होगी, तब तक इससे बचाव नहीं जा सकता है। इसकी जानकारी ही बचाव है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राखी ने बताया कि प्रतियोगिता में बीए, बीकॉम और बीसीए के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि शून्य एचआईवी संचरण प्राप्त करने के लिए जागरूकता, एक प्रायोगिक चिकित्सा व दवा ही संक्रमित लोगों के इलाज में लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर एड्स विरोध संदेश दिया। वहीं पोस्टर व नारा लेखन से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में बीसीए की शिवानी ने प्रथम स्थान पाया। विशाल द्वितीय और हिमांशी तृतीय स्थान पर रही। नारा लेखन में बीकॉम की स्नेहा ने पहला स्थान पाया। नेहा द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रही। प्राची ने व्यवस्था देखी और संचालन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें