फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिव चौक भंडारा कमेटी ने गोशालाओं को दी आर्थिक सहायता

Sun, 24 May 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गौशाला में आर्थिक सहायता राशि प्रदान करते कमेटी के सदस्य। कमेटी
विज्ञापन
व्यासपुर। शिव चौक भंडारा कमेटी व्यासपुर ने आदिबद्री और बनियावाला स्थित गोशालाओं में गायों के चारे के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि गोसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी भावना से यह सहयोग दिया गया है।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य लाला जय किशन, राकेश शर्मा, पवन सिंगला, पंकुश खुराना, गुलशन गांधी और सचिन झाम ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था समय-समय पर गोशालाओं की सहायता करती रही है। उनका उद्देश्य गोशालाओं में रह रही गायों की बेहतर देखभाल और पालन-पोषण सुनिश्चित करना है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंद संस्थाओं और बेसहारा पशुओं की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। सदस्यों ने बताया कि शिव चौक भंडारा कमेटी धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। संस्था गरीब परिवारों की सहायता, भंडारों का आयोजन और जरूरतमंद बेटियों की शादी में सहयोग जैसे कार्य भी करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें