फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जल संरक्षण और पॉलीथीन मुक्त वातावरण बनाने का लिया संकल्प

Sun, 24 May 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को संबो​धित करते वक्ता। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। सेक्टर-17 स्थित वरिष्ठ नागरिक क्लब के सभागार में शनिवार को जल बचाएं और पॉलीथीन मुक्त वातावरण बनाएं विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य रोशनलाल कैंसे, रामपाल और राजेश वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता डॉ. गीता बैनीवाल ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद हानिकारक है, इसलिए इसके उपयोग से बचना चाहिए। उन्होंने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
विज्ञापन

क्लब के सचिव ब्रजपाल सिंह राठी ने कहा कि जल संरक्षण केवल दायित्व नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर लगातार गिर रहा है और स्वच्छ जल की उपलब्धता कम होती जा रही है, जो आने वाले समय के लिए गंभीर संकट का संकेत है। एडवोकेट ज्ञानचंद वर्मा ने जल के अपव्यय को रोकने के लिए दैनिक जीवन में छोटे-छोटे उपाय अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विनोद कुमार भारद्वाज, सुरेंद्र अलग, नरेश कुमार हीरा, प्रीतपाल कौर, विकास और आकाश कश्यप सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें