फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क सुरक्षा की परीक्षा में बंटी रहीं प्रथम

Thu, 16 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय सड़क सुरक्षा विषय पर परीक्षा हुई। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. करुणा ने किया। प्रतियोगिता में कुल 63 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें बीए प्रथम वर्ष के बंटी, वंशिका व खुशबू ने पहला स्थान पाया। वहीं, बीए की अनामिका, तानिया व ईशु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर सक्षम, विपुल हांडा, श्याम सुंदर की टीम रही।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों और कानून की विभिन्न धाराओं के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी होना जरूरी है। सड़क नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, लाल बत्ती पर रुकने, सीट बेल्ट पहनने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने और सड़क पर चलते हुए नियमों का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। संयोजिका डॉ. उषा देवी ने विद्यार्थियों को हमेशा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें