फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाजार में सज गई दुकानें, न टूटने वाली क्रॉकरी बनीं महिलाओं की पसंद

Thu, 16 Oct 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। इस बार दीवाली पर अपनों को उपहार देने के लिए लोग मिठाइयों से ज्यादा क्रॉकरी पसंद कर रहे हैं। शहर में स्थानीय दुकानदार ही नहीं बल्कि अन्य जिलों व प्रदेशों से भी व्यापारी यहां पर स्टॉल लगाने पहुंचे हैं। एक ही जगह पर विभिन्न तरह की आकर्षक क्रॉकरी मिल रही है। बाजारों में सजे इन क्रॉकरी स्टाॅल पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है।
इस बार लोगों में क्रॉकरी के प्रति ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। लोग लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाली और काम की वस्तु, क्रॉकरी की ज्यादा मांग कर रहे हैं। वहीं, अपनों को दिवाली पर उपहार देने के लिए भी क्रॉकरी देना लोगों की प्राथमिकता में शामिल है। इससे बाजारों में क्रॉकरी के गिफ्ट पैक की डिमांड काफी बढ़ गई है। दिवाली को लेकर विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं की ओर से स्पेशल ऑर्डर पर क्रॉकरी के पैक तैयार करवाए गए हैं। जिसमें काफी मग, कप सेट, टी सेट, दीया सेट, हांडी सेट, पॉट इत्यादि शामिल हैं। कारोबारी राहुल ने बताया कि क्रॉकरी के प्रति ज्यादा रूझान महिलाओं में देखने को मिल रहा है। जिले में अधिकांश स्थान पर खुर्जा में बनी क्रॉकरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न नामी कंपनियों ने भी त्योहार के लिए विशेष ऑफर बाजार में उतरे हैं। कंपनियों ने अपने डिनर सेट, पुडिंग सेट, जूस सेट, लैमन सेट, टी सेट पर विशेष छूट और ऑफर दिए हैं। बाजार में क्रॉकरी प्लेट, डिनर प्लेट, साइड प्लेट, सलाद प्लेट, पास्ता प्लेट, चाय कप, कॉफी मग, सूप बाउल, अनाज के कटोरे, कटोरियां, सॉसर, परोसने के बर्तन, कांच के गिलास, कटलरी सेट, चम्मच, कांटे, चाकू भी क्रॉकरी सेट में उपलब्ध हैं। इस दौरान खरीदारी करने आईं मीना कुमारी ने बताया कि लोगों का रूझान हल्के व न टूटने वाले बर्तनों की तरफ ज्यादा है। वे वजन में हल्की और अनब्रेकेबल क्रॉकरी ही खरीदने आई हैं। उन्होंने कहा कि अभी शुरुआत दिनों में ज्यादा डिजाइन व आइटम्स मिल जाएंगी।
विज्ञापन

दुकानदार आकाश ने बताया कि क्रॉकरी में बोन चाइना के उत्पाद बहुत ही कम हैं। मुख्य रूप से सिरेमिक की क्रॉकरी उपलब्ध है। प्रदीप कुमार ने बताया कि लोगों को हल्के, लेटेस्ट डिजाइन व चमकदार क्रॉकरी ज्यादा पसंद आ रही है। चीनी मिट्टी के स्थान पर प्लास्टिक के सामान की ज्यादा मांग है, चूंकि इसके टूटने का खतरा बहुत कम होता है। वहीं, इनकी सफाई बहुत आसान है और इनमें चिकनाई नहीं लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें