फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुनार को बातों में लगाकर चुराईं सोने की बालियां

Sat, 21 Jun 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। छछरौली थाना क्षेत्र के लेदी गांव स्थित दीपक ज्वेलर्स की दुकान से एक लड़के व महिला ने सोने की बालियां चुरा ली। आरोपियों के जाने के बाद जब दुकानदार को सोने की बालियां गायब मिली तो उसने आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात लड़के व महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मानकपुर निवासी दीपक वर्मा ने छछरौली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव लेदी में दीपक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वीरवार को शाम पांच बजे उसकी दुकान पर एक लड़का व महिला आई। आरोपियों ने उसे सोने की बालियां व अन्य आभूषण दिखाने को कहा। वह आरोपियों को आभूषण दिखाने में व्यस्त हो गया। इस दौरान आरोपियों ने सोने की बालियां चोरी कर ली। इसके कुछ देर बाद आरोपी बिना सामान लिए मौके से चले गए। उनके जाने के बाद जब उसे दुकान से सोने की बालियां गायब मिली तो उसने आरोपियों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन आरोपी कहीं नहीं मिले। उसने बताया कि आरोपियों ने जो सोने की बालियां चोरी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें