फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्भवती होने पर शादी से किया इन्कार

Sat, 06 Dec 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। जब महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी सावेज नामक युवक के साथ दोस्ती थी। आरोपी ने सात अक्तूबर को उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी उसे शहर की मीना मार्केट के नजदीक स्थित एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए।
इसके बाद भी आरोपी उसके साथ संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। साथ ही आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि सोनिया नाम की महिला ने भी आरोपी का साथ दिया। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें