फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शनिदेव की शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से किया स्वागत

Tue, 27 May 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। शनि जयंती के उपलक्ष्य पर ज्वाला भवानी शिव शनिदेव मंदिर की ओर से क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। नगर में विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा में शनि देव की मूर्ति स्थापित की गई थी जिसके लोगों ने दर्शन कर मन्नतें मांगी। शोभा यात्रा में बैंड बाजे, ढोल और झांकियों के साथ नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों व गलियों से गुजरी। इससे पहले शनिदेव का पूजन किया गया। पूजन के दौरान शनिदेव की प्रतिमा पर तेल, तिल अर्पित करने वालों की भीड़ उमड़ी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा यात्रा मंदिर से शुरू होकर छोटा बस स्टैंड, मुख्य बाजार, अग्रसेन चौक, शिव चौक, कपाल मोचन मार्ग से होते हुए वापस मंदिर में संपंन हुई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान स्वामी शिव स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती का दिन बहुत ही उत्तम है। इस दिन शनिदेव को उनका प्रिय भोग व वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्म के आधार पर फल देते हैं। इस दौरान मंदिर में भंडारा करवाया गया। कार्यक्रम आशुतोष मिश्रा, राजेश, राजीव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें