फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर युवती की फोटो अपलोड करने की धमकी देकर मांगे पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक महिला ने युवक पर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। ब्लैकमेल कर आरोपी ने महिला से पांच लाख रुपये की मांग की। आरोपी युवक पर पहले भी छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज है। महिला ने फिर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कॉलोनी का ही रजत 27 जनवरी से लगातार उसके मोबाइल पर फोन कर व संदेश भेजकर उसे परेशान कर रहा है। कुछ माह पहले भी आरोपी रजत ने उससे बदतमीजी की थी, तब उसने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया था, लेकिन आरोपी फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि रजत ने उसकी कुछ अश्लील फोटो खींची हुई हैं। इन फोटो को आरोपी ने उसके भाई व उसके जानकारों को भेजकर बदनाम किया था। अब रजत दोबारा से उसकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी उसे धमकी दे रहा है कि या तो उसके साथ शादी कर या उसे पांच लाख रुपये दे। उसके मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने व उसकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल करने की धमकी दे रहा है। विरोध जताने पर आरोपी ने उससे गाली भी दी। रविवार को इस संबंध में वह आरोपी के परिजनों से बातचीत करने गई तो वहां पर उसके चाचा ने भी उसका हाथ पकड़कर उसके साथ बदतमीजी की। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। जांच अधिकारी शिमला रानी का कहना है कि आरोपी रजत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें