फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहीद एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और छत्तीसगढ़ दो घंटे रही लेट

Sat, 31 Oct 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को शहीद एक्सप्रेस सबसे अधिक तीन घंटे 22 मिनट की देरी से पहुंची। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से आई।
ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों का आगे का सफर भी प्रभावित हो रहा है। जिन यात्रियों को दूसरी ट्रेन पकड़नी होती है या निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचना होता है, उन्हें सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिकांश ट्रेनें रात के समय गुजरती हैं। ऐसे में ठंड के बीच यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान जयनगर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे 22 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 54 मिनट देरी से आई। नई दिल्ली से जालंधर जाने वाली गाड़ी संख्या 14681 इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा 49 मिनट लेट रही।
विज्ञापन

दरभंगा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा एक्सप्रेस एक घंटा 37 मिनट और धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटा 32 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14661 शालीमार मालानी एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से आई। दिल्ली से अंबाला छावनी जाने वाली गाड़ी संख्या 14521 इंटरसिटी एक्सप्रेस 45 मिनट और मुंबई से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 12903 स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल एक घंटा 15 मिनट की देरी से चली। त्योहारों के बीच ट्रेनों की इस लेटलतीफी से यात्रियों का सफर परेशानी भरा बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें