फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शगुन ने लंबी कूद और स्नेहा ने ऊंची कूद में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में चल रहीं 51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में है। वीरवार को प्रतियोगिता का आठवां दिन रहा। इस दौरान लड़कों की लंबी कूद व लड़कियों की ऊंची कूद करवाई गई। प्रतियोगिता में शगुन ने सबसे लंबी कूद लगाकर तो स्नेहा ऊंची कूदकर प्रथम रही।
लड़कों की लंबी कूद प्रतियोगिता में शगुन ने प्रथम, रवि ने द्वितीय एवं टिंकू व बबलू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों की ऊंची कूद में स्नेहा ने प्रथम, आशना ने द्वितीय व अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह् व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कॉलेज के डीपी महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता गांवों के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। ग्रामीण विद्यार्थियों में कई प्रकार की प्रतिभाएं छिपी होती हैं। जिसकी जानकारी उन्हें स्वयं भी नहीं होती है। इस कारण उनकी छिपी हुई प्रतिभा को सामने आने का मौका नहीं मिलता है। जिसके कारण उन विद्यार्थियों की प्रतिभाएं पीछे ही छूट जाती है। विद्यालय ऐसे विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभाएं सामने लाने के लिए एक मंच देता है। जहां वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। इसलिए कॉलेज में हर साल खेलकूद प्रतियोगिता की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। इस दौरान विभिन्न खेलों में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज की यह वार्षिक प्रतियोगिता दो दिन की होती है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इस बार प्रतियोगिता दस दिन में करवाई जा रही है। ताकि कोरोना बचाव के नियमों का पालन किया सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें