फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीपुर गुरुकुल से भागे चार बच्चे

Tue, 28 Jul 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादीपुर गुरुकुल से चार बच्चे भाग गए। इनमें से दो बच्चों को पकड़कर गुरुकुल में वापस ले आया गया, जबकि एक बच्चे को जीआरपी ने पकड़कर चाइल्ड लाइन के हवाले कर लिया। चौथा बच्चा ट्रेन में बैठकर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुकुल में रहने वाले विकास, अनूप, अनुज और सुमित रविवार दोपहर को भाग निकले। ये चारों हरिद्वार के रहने वाले हैं। गुरुकुल से भागने के बाद ये जगाधरी रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन आने का इंतजार करने लगे।

इसी बीच गुरुकुल के कर्मचारी स्टेशन पर पहुंच गए। उन्हें देखकर चारों भागने लगे। अनुज प्लेटफार्म से निकली ट्रेन पर चढ़ गया। कर्मचारियों ने विकास और अनूप को पकड़ लिया जबकि सुमित रेलवे पुलिस के हाथ लग गया। गुरुकुल के कर्मचारी विकास और अनूप को अपने साथ गुरुकुल ले गए। गुरुकुल के कर्मचारी जीआरपी द्वारा पकड़े गए सुमित को अपने साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उसे उनके हवाले करने से मना कर दिया। रेलवे पुलिस ने सुमित को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बच्चों से करवाया जाता काम
चाइल्ड लाइन की डायरेक्टर अंजू बाजपेयी ने बताया कि ये बच्चे गुरुकुल में करवाए जाने वाले काम से परेशान होकर वहां से भागे थे। सुमित ने उन्हें बताया कि बच्चों को सुबह जल्द उठाकर उनसे काम करवाया जाता है। कर्मचारी उनसे गोबर उठवाते थे। चाइल्ड लाइन की ओर से सुमित के परिजनों को सूचना दी गई। सोमवार को सुमित के परिजन यमुनानगर आए और सुमित को अपने साथ ले गए। बता दें कि गुरुकुल से पहले भी कुछ बच्चे भाग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें