फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी डॉट कॉम पर दोस्ती कर किया दुराचार

Fri, 04 Jul 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा मोहल्ला में रहने वाली एक महिला ने जयपुर के एक तलाकशुदा व्यक्ति पर दुराचार का आरोप लगाया है। शहर पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है और उसके दो लड़के हैं। एक दिन जीवन साथी की तलाश में उसने शादी डाट कॉम पर सर्च किया।

इस दौरान उसकी जयपुर के एक तलाकशुदा व्यक्ति से बातचीत शुरू हो गई। उसने महिला को अपना नाम राजीव बताया। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई।

इस दौरान राजीव यमुनानगर आया और महिला से मिला। महिला का आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद राजीव की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें