फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किशोर का किया यौन शोषण, दो नामजद

Thu, 14 Aug 2025 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने दस वर्षीय किशोर का यौन शोषण किया। आरोप है कि दोनों ने किशोर को बहला-फुसला कर एक सप्ताह तक यौन शोषण किया। किशोर ने घर पर आपबीती बताई तो पिता ने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने दोनों युवकों को नामजद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उनका दस वर्षीय बेटा कुछ दिन से गुमसुम रहने लगा था। इसकी वजह पूछने पर बेटे ने बताया कि गांव के कार्तिक व दिपांशु ने उसके साथ गलत काम किया है। बेटे ने बताया कि चार अगस्त को जब वह घर के बाहर खेल रहा था तो कार्तिक व दिपांशु उसे सुनसान जगह ले गए और उससे गलत काम किया।
एक सप्ताह कर दोनों ने उससे गलत काम किया। बेटे की बात सुनकर तुरंत पुलिस में शिकायत दी। जांच अधिकारी एसआई संतोक सिंह ने बताया कि दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें