फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीवरेज का पानी सड़क पर, लोग हो रहे परेशान

Fri, 23 May 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। बापौली रोड पर सीवरेज ऑवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी निकलकर गली में जमा हो रहा है। जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। लोगों ने कई बार समस्या को लेकर विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को शिकायत देकर अवगत करवाया गया, परंतु समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ। विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में भारी रोष है।
रुलिया राम, बलबीर सिंह, बलजीत सिंह, सुखजीत सिंह, तरसेम सिंह, उमेश कुमार, सुनील कुमार, डिम्पल, अंकुश ने बताया कि उनकी गली में सीवरेज का मेन हॉल है, जो ऑवरफ्लो हो गया है। ओवरफ्लो सीवरेज से लगातार गंदा पानी निकलकर गली व सड़क पर जमा हो जाता है। गंदे पानी के कारण मच्छर व मक्खियां पैदा हो रहे है। जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने समस्या को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन अधिकारी उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करते। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाया जाए। यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं करवाया गया तो वह एसडीएम रादौर के समक्ष समस्या की शिकायत करेंगे। इस बारे में विभाग के जेई पवन कुमार ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों को मशीन लेकर मौके पर भेजा जाएगा। शुक्रवार तक समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें