फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेंगू के सात नए मरीज मिले, कुल संख्या 64

Tue, 28 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दो दिन में डेंगू के सात नए मरीज आ गए हैं। इससे इस साल मिले डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा 64 पर पहुंच गया है। यह पहली बार है कि एक साथ सात नए डेंगू मरीज सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में जो सात नए केस आए, उनमें गांव तेजली निवासी 37 वर्षीय युवक, गांव जठलाना निवासी 49 वर्षीय आदमी, सरस्वती नगर के हंगोली रोड निवासी 29 वर्षीय युवक, गांव तिगरी निवासी 43 वर्षीय आदमी, गांव कुंजल जटान निवसी 56 वर्षीय आदमी, गांव टापू कमालपुर निवासी 51 वर्षीय आदमी, गांव फैजपुर निवासी 53 वर्षीय महिला डेंगू से ग्रसित मिले हैं।
विज्ञापन

इनके बुखार आने पर सेंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे, जहां से आई रिपोर्ट में इन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई। विभागीय टीमों ने मरीजों के परिवारों सहित पड़ोसियों के सेंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे, वहीं उनके आसपास के क्षेत्र में मच्छरों को भगाने और लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने की गतिविधियां की।
लक्षण
डेंगू के मरीज को सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डी या जोड़ों में दर्द, उल्टी आना, पेट की खराबी, आंखों के पीछे वाले हिस्से में दर्द और त्वचा पर चकत्ते या लाल रंग के दाने निकलते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण नजर आते ही तुरंत जांच करानी चाहिए।
बचाव
फुल बाजू के कपड़े पहनें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। रोजाना तीन लीटर से ज्यादा पानी पीएं। घर में गमले, कूलर व बर्तन में पानी जमा न होने दें। धारीदार मच्छर शरीर पर बैठे तो तत्काल सतर्क हो जाएं। पानी जमा मिले तो मिट्टी का तेल या डीजल डाल दें।
विज्ञापन

डेंगू के सात नए मरीज मिले हैं। इससे इस साल मिले डेंगू मरीजों का कुल आंकड़ा 64 हो गया है। डेंगू व मलेरिया से जागरूकता के जरिये ही बचा जा सकता है। लोग घरों व आसपास में सफाई रखें। कहीं भी अधिक समय तक पानी न भरा रहने दें। बुखार के लक्षण होने पर जांच कराएं। सप्ताह में एक दिन घरों व दुकानों पर ड्राई डे जरूर मनाएं। - डॉ. सुशीला सैनी, डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें