फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शुल्क जमा न करने पर शराब के सात ठेके सील

Sat, 15 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शुल्क जमा करने पर आबकारी विभाग ने सात शराब के ठेकों पर सील लगा दी। साथ ही सभी को शुल्क जमा करने के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शुल्क जमा करने के बाद भी सील खोली जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एक कंपनी की शराब की दुकान अग्रसेन चौक, कांसेपुर, लक्कड़ मड़ी यमुनानगर पर करीब एक करोड़ 23 लाख रुपये का शुल्क बकाया था। वहीं, दूसरी ओर बकाना, दामला, हसनपुर व हरनौल शराब की दुकानों पर 63 लाख रुपये की धनराशि बकाया था। दिसंबर माह का शुल्क बकाया होने पर लाइसेंस धारकों को लगातार नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के बावजूद भी पैसे जमा नहीं कराए गए। जिस कारण आबकारी विभाग की टीम ने शराब की दुकानों को सील कर दिया है। जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि जिन दुकानों का शुल्क जमा नहीं था उन दुकानों को सील किया गया है। शुल्क जमा नहीं होने तक दुकानें सील रहेंगी।

शराब की दुकानों और गोदामों की हुई चेकिंग
उधर, शुक्रवार को भी एक विशेष टीम ने जिले में पहुंचकर शराब की दुकानों और गोदामों की जांच की। टीम ने एक साथ कई दुकानों पर जांच अभियान चलाया और रिकार्ड भी जांचा। जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी ने बताया कि टीम अपनी कार्रवाई कर चली गई है। अभी इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें