फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिकायतें मिलीं सात, निपटारा एक का भी नहीं

Fri, 20 Feb 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
समाधान ​​शिविर में अ​धिकारियों को अपनी समस्याएं बताते लोग। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में समाधान शिविर लगाया गया। इस दौरान डीआईओ विनय गुलाटी के समक्ष सात शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर एक भी शिकायत का समाधान नहीं हो सका। फरियादियों को शिकायतों के जल्द निपटान का आश्वासन मिला।
समाधान शिविर में गली नंबर-5 आजाद नगर निवासी देवेन्द्र गौरी ने जलभराव की समस्या उठाई, जबकि अतुल रोहिला ने स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने की मांग रखी। विनोद कुमार ने आईडी अप्रूवल, जीवन कुमार ने प्रॉपर्टी आईडी सुधार, सेक्टर-18 पार्ट-1 निवासी सुधीर वर्मा ने पशु छोड़ने से हो रही गंदगी व नुकसान और गोविंदपुरा निवासी हरि नारायण ने वार्ड नंबर-22 में खेती की जमीन पर काटे जा रहे अवैध प्लॉट रोकने की शिकायत दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सभी शिकायतों के शीघ्र समाधान का फरियादियों को आश्वासन दिया। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में बदलाव किया गया है। डीआईओ विनय गुलाटी ने बताया कि अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे।
विज्ञापन

पहले की तरह शिविर जिला और उपमंडल स्तर पर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्या का मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास किया जाए। यदि किसी मामले में दस्तावेजों या जांच की आवश्यकता हो तो उसका भी तय समय में समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें