फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को सशक्त बनने के लिए किया जागरूक

Fri, 20 Feb 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को महिला प्रकोष्ठ की आरे से महिला सशक्तिकरण व मानसिक स्वास्थ्य नामक विषय पर व्याख्यान करवाया गया। मुख्य वक्ता एसएमएस लबाना गर्ल खालसा कॉलेज बराड़ा की पूर्व प्राचार्य डॉ. इंदु विज रहीं।
उन्होंने छात्राओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता डॉविज ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। महिलाओं के सशक्त होने से समाज का विकास होता है। गरीबी कम करने के लिए महिलाओं का सशक्त होना आवश्यक है। जब महिलाएं सशक्त होंगी तो इससे न केवल उनका जीवन बेहतर होगा, बल्कि पूरे परिवार और देश की प्रगति होती है। महिलाओं को स्वयं भी आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. एसके सिंह के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि स्वस्थ मन ही स्वस्थ जीवन का आधार है। इस दौरान सहायक प्रो. शमा, सहायक प्रो. ऋतु नरवाल, सहायक प्रो. ऋतु बेनीवाल, डॉ. ललिता शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें