फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्पताल के लिए खरीदी सात बायोमीट्रिक मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में सुबह समय से ड्यूटी पर न आने वाले डॉक्टरों व स्टाफ पर सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। स्टाफ के लिए सात नई बायोमीट्रिक पंचिंग मशीन खरीदी गई हैं। इन मशीनों जिला नागरिक अस्पताल के अलावा सिविल सर्जन कार्यालय में लगाया जाएगा।
जिला नागरिक अस्पताल के अलावा सिविल सर्जन कार्यालय का काफी स्टाफ ऐसा है, जो सुबह समय पर नहीं आ रहा। स्टाफ के अलावा कुछ डॉक्टर भी देरी से पहुंचते हैं। काफी स्टाफ तो ऐसा है जो सुबह के समय हाजिरी लगाता ही नहीं है। केवल शाम के समय एक बार ही बायोमीट्रिक मशीन में हाजिरी लगाते हैं।
विज्ञापन

एक बार भी हाजिरी इसलिए लगाई जाती है ताकि यह रिकॉर्ड में रहे कि वह तो अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर आए थे। स्टाफ व डॉक्टरों के ड्यूटी पर न आने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मरीज बैठे रहते हैं, लेकिन स्टाफ के देरी आने से उनके न तो समय पर लैब में टेस्ट हो पाते हैं और न ही अन्य कार्य होते हैं।
मरीजों के पास इंतजार करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचता। इसी तरह डॉक्टरों के देरी से आने से ओपीडी में मरीजों का समय से चेकअप नहीं होता। जिला अस्पताल से केवल सामान ही नहीं बल्कि बायोमीट्रिक मशीनें भी चोरी हो चुकी हैं। पिछले साल अस्पताल में पीएमओ कार्यालय के अंदर लगी बायोमीट्रिक मशीन चोरी हो गई थी।
अब माना जा रहा है कि बायोमीट्रिक मशीन चोरी नहीं हुई होगी बल्कि चुराई गई होगी। ताकि देरी से आने वालों की चोरी पकड़ी न जा सके। हाजिरी लगाने के लिए बॉयोमीट्रिक मशीन में अंगुली स्कैन करनी पड़ती है। इससे पता चलता है कि स्टाफ ने कितने बजे अपनी हाजिरी लगाई है। कमाल की बात तो यह है कि अस्पताल में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, इसके बावजूद आज तक पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि बायोमीट्रिक मशीन किसने चुराई।
विज्ञापन

अस्पताल में पहले से ही कई बायोमीट्रिक मशीनें लगी हैं। कई बार स्टाफ यह कहता था कि हाजिरी लगाने में बहुत देर लगती है। इसलिए सात नई मशीनें खरीदी हैं। यह भी पता रहेगा कि स्टाफ देरी से आ रहा है या नहीं। मरीजों को कोई परेशानी न हो इसके लिए जो किया जा सकता है वह कर रहे हैं। - डॉ. पूनम चौधरी, सिविल सर्जन यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें