फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए विभाग बनाएं एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर

Thu, 08 Jan 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। लावारिस कुत्तों और पशुओं की बढ़ती समस्या के स्थायी समाधान के लिए बुधवार को नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद और अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी आदेश का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित करना रहा। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों की पूरी तरह अनुपालन किया जाए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया, ताकि लोगों को राहत मिल सके और पशु कल्याण के मानकों का भी पालन हो।
बैठक के बाद नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा और अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने चनेटी गांव में नगर निगम की ओर से स्थापित एनीमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं, पशुओं की देखभाल, नसबंदी प्रक्रिया, चिकित्सीय सेवाओं और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि एबीसी सेंटर में पशुओं के उपचार और देखभाल में किसी भी स्तर पर कमी न रहे। उन्होंने बताया कि आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए एनीमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम सबसे प्रभावी उपाय है। इस सेंटर में एनजीओ के सहयोग से कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा, इसके बाद उन्हें डॉग शेल्टर में उपचार व देखभाल दी जाएगी।
उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे नगर निगम की तर्ज पर अपने-अपने क्षेत्र में एबीसी सेंटर और डॉग शेल्टर स्थापित करें।
इससे न केवल सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करना सुनिश्चित होगा, बल्कि आवारा कुत्तों और पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान भी संभव हो सकेगा। इसमें नगर निगम, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, बीडीपीओ समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें