फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साइकिल रेस से दिया फिटनेस का संदेश

Sat, 13 Jun 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशॉप में साइकिल रेस को रवाना करते मुख्य अति​थि। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आरपीएसएफ वाहिनी सप्ताह के पंचम दिवस के अवसर पर कोरस नौवीं वाहिनी में साइकिल रेस प्रतियोगिता और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जवानों ने साइकिल रेस से फिटनेस और पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन कमान अधिकारी कुमार निशांत के मार्गदर्शन तथा सैन्य सहायक संजीव कुमार और सहायक समादेशक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के तहत आयोजित साइकिल रेस में वाहिनी के अधिकारियों और बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कार्मिकों में शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस और अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

साइकिल रेस के बाद वाहिनी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों और बल सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। साथ ही पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमान अधिकारी कुमार निशांत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने सभी कार्मिकों को सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति जागरूक रहने तथा प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वाहिनी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों का उद्देश्य बल सदस्यों में स्वास्थ्य, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण की भावना को और अधिक मजबूत करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें