संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में 22-23 फरवरी होने जा रहे राष्ट्रीय स्तर के सीनियर टेनिस टूर्नामेंट के लिए तैयारियां हो रही हैं। इसमें यमुनानगर के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़ के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों के अलग-अलग जिलों से करीब सौ खिलाड़ी प्रतिभागिता के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं।
टूर्नामेंट का आयोजन जगाधरी-यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन करा रही है। एसोसिएशन के सदस्य ललित टंडन ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। टूर्नामेंट दो दिन तेजली खेल परिसर में बने लॉन टेनिस कोर्ट पर होना है। इसके लिए एसोसिएशन की ओर से वेबसाइट पर पंजीकरण मांगे गए थे, जिसमें सौ के करीब खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।
टूर्नामेंट लॉन टेनिस के सीनियर खिलाड़ियों के लिए हैं। इसमें पुरुष वर्ग के युगल मुकाबले होंगे, जो 75, 90, 105, 120 प्लस (दोनों खिलाड़ियों की मिलाकर) आयु वर्ग में होने है। जबकि महिला वर्ग के मुकाबले ओपन श्रेणी में होने हैं। अभी तक जयपुर, पानीपत, देहरादून, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, रायबरेली, अमृतसर, गंगानगर, मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली, लुधियाना, नोएडा, सोलन जैसे शहरों से 64 खिलाड़ी एसोसिएशन की वेबसाइट पर टूर्नामेंट में प्रतिभागिता के पंजीकरण करा चुके हैं।
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शनिवार (आज) आखिरी तारीख है, जिसमें कुल खिलाड़ियों की संख्या सौ के आसपास जा सकती है। टूर्नामेंट में विजेताओं को दो लाख रुपये में अलग-अलग इनाम दिए जाएंगे। खिलाड़ियों के रहने-खाने एसोसिएशन की ओर से वहन किया जाएगा।