प्रतापनगर। वन कर्मियों ने अराइयांवाला के जंगल से खैर के पेड़ काटकर मोटरसाइकिल पर लाद रहे आरोपी तस्करों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। दो मोटरसाइकिलें व तीन लोगों को मौके पर पकड़ा था, जिसमें एक हाथ छुड़ा कर भाग गया। वन दारोगा संदीप कुमार व टेकचंद वन रक्षक ने ने बताया कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने खैर के पेड़ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन जब्त कर लिया है। वन रेंज कलेसर छछरौली में खैर तस्करी का मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ मामले वन विभाग की तरफ से पकड़े भी गए हैं। संवाद