यमुनानगर। शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम ने व्हाट्सएप नंबर 7082410524 जारी किया है। शहरवासी नगर निगम क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा गोवंश की फोटो लोकेशन या पत्ते समेत इस नंबर पर भेजें। फोटो मिलने के बाद बेसहारा गोवंश को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया हुआ है। शनिवार को जोन नंबर दो में दो गोवंश को पकड़ कर गोशाला पहुंचाया। उन्होंने बताया कि अभियान चलाने के लिए शहर को दो जोन में बांटा गया है। दोनों जोनों के लिए एक-एक टीम बनाई गई है। टीम में शामिल कर्मचारी बेसहारा पशु पकड़ रहे है। यह अभियान लगातार चलता रहेगा। संवाद