सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला में मंगलवार को ट्रेडिशनल क्राफ्ट मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार बुद्धिराजा ने किया। प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने नौ विषयों पर मॉडल बनाकर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से अनुराग, अनमोल, आकाश व मनीश के आत्मनिर्भर भारत विषय पर मॉडल बनाकर प्रथम स्थान पाया।
कंप्यूटर इंजीनियरिंग से हार्दिक, आयुष, आदित्य ने वॉटर प्यूरीफायर अंडर वाटर विषय पर मॉडल बनाकर दूसरा और कंप्यूटर अभियांत्रिकी से मोक्षिका, वासु व रिया ने सांस्कृतिक गौरव व जनजातीय सशक्तिकरण विषय पर मंडला कला व राइम्स प्रस्तुत कर तीसरा स्थान हासिल किया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से संदीप यादव, विशेष, नरेश व जमशेद ने समावेशी विकास विषय पर मॉडल बनाकर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
निर्णायक की भूमिका भूपेंद्र सिंह, संजय पूरी, सपना व डॉ. विधि ग्रोवर ने निभाई। प्रिंसिपल अनिल कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर कार्यक्रम की आयोजक व समन्वयक कंप्यूटर विभाग की लेक्चरार ऋचा खरबंदा, मोनिका गणेश, कनिका, नवनीत कौर, बलजीत कौर, अंकुश, सचिन, पूजा, मेहक व अन्य मौजूद रहे।