यमुनानगर। महिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने कलेसर स्थित चौधरी रणबीर सिंह गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में छात्राओं को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकारी दी। पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया।
टीम के निरीक्षक रविंद्र कुमार व एएसआई नीलम ने छात्राओं से कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप लांच की गई है। इस एप का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी, इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप पर पंजीकृत कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाने के महिला हेल्पडेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर-1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। संवाद