फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण

Sat, 18 Oct 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बच्चों से बात करते डीईओ। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। शिक्षा निदेशालय की ओर से मिड-डे-मील का अधिकारियों को निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सरस्वतीनगर खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय काजीबांस, राजकीय माध्यमिक विद्यालय झारचंदना, राजकीय उच्च विद्यालय ऊंचा चंदन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण, कक्षाएं, खेल मैदान, मिड-डे-मील, रसोई घर व साइंस लैब का निरीक्षण किया। एक विद्यालय में हाजिरी रजिस्टर सही न मिलने पर शिक्षकों को इसे दुरुस्त करने के आदेश दिए। जिन विद्यालय में खरपतवात्त उगी मिली, वहां सफाई करवाने के आदेश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें