साढौरा। केंद्र सरकार की ओ से चलाई जा रही राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृति के लिए खंड के सात राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। ये जानकारी बीईओ सुनीता त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या को कम करने और उन्हें माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि कोटला स्कूल की इनू धीमान के अलावा झंडा स्कूल के अंशुमन, महक व हिना का चयन हुआ है। जबकि सालेहपुर स्कूल की अनोखी देवी, कामिनी, अमित व वंशिका का चयन हुआ है। सरावां स्कूल की कंचन, दीपिका, लवली, जश्नदीप सिंह, ओंकार सैनी, दिक्षु व यशिका चुनी गई हैं। लाहड़पुर स्कूल के भानू, कार्तिक, जान्हवी व खानक इस सूची में शामिल हैं। रसूलपुर स्कूल की मानसी व भारती के अलावा रामपुर राइयां स्कूल के ललित व खुशी भी छात्रवृति पाने वालों की सूची में शामिल हैं। सुनीता त्यागी ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत चयनित सभी विद्यार्थियों को अगले चार साल तक प्रतिवर्ष 12 हजार की छात्रवृति मिलेगी।