फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी सोलह तक कर ले कार्यक्रमों का चयन

Fri, 03 Jan 2014 05:16 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर वीरवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र बिलासपुर के सभाकक्ष मेें एसडीएम बिलासपुर पूजा चंावरिया की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन


एसडीएम ने गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियाें के बारे में अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है और यह पर्व हर वर्ष पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य पूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए सभी अधिकारी आपसी तालमेल से कार्य करें और जिस अधिकारी एंव विभाग को जो जिम्मेदारी साैंपी गई है।
विज्ञापन


वह उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएं। उन्हाेंने अधिकारियाें को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जो प्रंबध किए जाने हैं वह उन्हें समय रहते पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्हाेंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस विभाग व विभिन्न स्कूलाें के बच्चों की टुकड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा पीटी और डंबल प्रदर्शन तथा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और विभिन्न विभागाें द्वारा विकासात्मक गतिविधियों व उपलब्धियों पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी।

 उन्हाेंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों का चयन 16 जनवरी तक कर लें तथा कार्यक्रमों की रिहर्सल नियमित रूप से करवाएं। उन्हाेंने कहा कि 24 जनवरी को सभी कार्यक्रमों की फुल ड्रेस में फाइनल रिहर्सल होगी। उन्हाेंने समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

बैठक में बिलासपुर के तहसीलदार ईश्वर चंद, छछरौली के तहसीलदार महेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार हरीश कालड़ा, बीडीपीओ जोगेश कुमार, बीडीपीओ साढौरा ईश्वर सिंह, बीडीपीओ छछरौली भान सिंह, एसएचओ बिलासपुर सुभाष चंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी सुमेर चंद, अशोक कुमार, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रणबीर कांबोज, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कृष्ण चंद, सीडीपीओ प्रतिभा, मार्केट कमेटी के सचिव छोटन लाल, खुर्शीद अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें