फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राजन हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कुरुक्षेत्र के गांव मेहरा निवासी राजन की हत्या के मामले में एसटीएफ करनाल की टीम ने जगाधरी वर्कशॉप निवासी नवीन उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पीपली बस स्टैंड के पास से काबू किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एसटीएफ इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपने साथी हमीदा निवासी साहिल अल्वी और राजस्थान के नागौर निवासी फिरोज के साथ मिलकर राजन की हत्या को अंजाम दिया था। आरोपी पर इससे पहले मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस इस मामले में साहिल अल्वी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

वहीं फिरोज एनकाउंटर में घायल हो गया था। फिरोज ने ही राजन के सिर में गोलियां मारी थी। जांच अधिकारी के मुताबिक राजन अपने साथियों को लॉरेंस गैंग से बताता था, जिससे उसका दबदबा बना रहे। पूर्व में पकड़े गए साहिल अल्वी को मृतक राजन पर शक था कि वह उनकी बातें दूसरों तक पहुंचाता है।

बीती 29 जनवरी की सुबह सदर थाना क्षेत्र के पांजूपुर व गुलाबगढ़ के बीच पश्चिम यमुना नहर किनारे अधजला शव मिला था। पुलिस ने जांच की तो वह शव लॉरेंस गैंग से जुड़े कुरुक्षेत्र के मेहरा गांव निवासी राजन का निकला था। उस पर राजस्थान में हत्या करने समेत अन्य जगह कई मामले दर्ज थे। वह घर से लंबे समय से फरार चल रहा था।
उसकी हत्या के बाद बंबीहा गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर उसकी हत्या करने की जिम्मेदारी ली गई और कहा किया गया राजन को उसके ठिकाने से उठाकर मौत के घाट उतारा है। यह उन्होंने अपना बदला लिया है। राजन के शव के पोस्टमार्टम में सामने आया था कि उसके सिर में दो गोलियां मारकर उसकी हत्या की गई थी और इसके बाद शव पर तेल डालकर आग लगाई गई।
विज्ञापन



रोहित गोदारा ने पोस्ट कर कहा राजन हमारा साथी नहीं

हाल ही में रोहतक में गुरुग्राम के स्क्रैप कारोबारी सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने ली। हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर रोहित गोदारा की तरफ से पोस्ट की गई है, जिसमें उसने सचिन की हत्या की जिम्मेवारी ली। साथ ही राजन की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि राजन उनका साथी नहीं था। पोस्ट में लिखा गया है कि सांचौर मर्डर वाला राजन जो मारा है, वह उनका साथी नहीं है। न ही उस राजन को जानते हैं। उनका भाई राजन तो नूंह जेल में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें