फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीएससी संचालक पर फायरिंग मामले में दूसरा आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चंदाना रोड कैथल के पास एक सीएससी संचालक पर लूट की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी जिला करनाल के नीलोखेड़ी निवासी आदर्श को काबू कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चंदाना रोड कैथल निवासी राकेश कुमार की शिकायत के अनुसार वह रेलवे फाटक के पास सीएससी चलाता है। जो वह वहां नेट बैंकिंग के माध्यम से कैश का लेन देन का भी काम करता है। 29 जनवरी 2024 शाम को सीएससी पर हेलमेट पहने एक युवक आया और उसने अपने दोनों हाथों में पिस्तौल निकाल लिए और कहा कि 50 हजार रुपये दे दो।
उक्त युवक ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए उस पर फायर किए जो गोली उसके मुंह पर लगी। उसने बचाव बचाव का शोर किया तो आरोपी अपनी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। मामले में मुख्य आरोपी जिला करनाल के गांव पाढा निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार करके छह दिन पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी अमित से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी आदर्श ने अमित को उक्त वारदात करने के लिए कहा था। आरोपी आदर्श का छह दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें