फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पूर्वोत्तर जाने वाली ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट

Fri, 13 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण ट्रेनों भारी भीड़ चल रही है। जिससे जिले में काम करने वाले पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों का अपनों से मिलने का सफर कठिन हो गया है। भीड़ के कारण लोगों को ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कंफर्म सीट न मिलने के कारण मजबूरन लोगों सामान्य बोगी में सफर करना पड़ रहा है।
हालांकि रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए विशेष गाड़ियां भी चलाई हैं, लेकिन जानकारी न होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यूं तो इन दिनों सभी रूट की ट्रेनों में भीड़ है। परंतु पूर्वोत्तर भारत के राज्यों को जाने वाली गाड़ियों में ज्यादा बुरा हाल है।
विज्ञापन

औद्योगिक यमुनानगर जगाधरी में उत्तरप्रदेश, बिहार, बंगाल, असम, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के लोग काम करते हैं। यह लोग त्योहारों, शादी समारोह, छुट्टियों में ही अपने पैतृक घर जाते हैं। परंतु ट्रेनों में भीड़ होने के कारण सीट न मिल पाने से लोगों को परेशानी हो रही है। भीड़ के कारण लोगों को आरक्षण के बाद भी सीट नहीं मिल पा रही है। वेटिंग लेकर भी लोगों ट्रेनों के दरवाजों पर लटक कर सफर कर रहे हैं।
किस ट्रेन में क्या स्थिति
अमृतसर से चलकर हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 13006 हावड़ा मेल में 26 जून तक वेटिंग भी नहीं है। इस ट्रेन में नोरूम स्टेट्स चल रहा है। इसी तरह फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस में 26 जून तक कोई कंफर्म सीट नहीं है। इस ट्रेन में अधिकतम वेटिंग 125 तक पहुंच गई है। जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली गाड़ी संख्या 13152 सियालदह एक्सप्रेस में 26 जून तक कोई वेटिंग भी नहीं मिल रही है। इसी तरह हरिहरनाथ, अमरनाथ, लोहित सहित तमाम एक्सप्रेस में भी वेटिंग चल रही है।

इन दिनों ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। रेलवे ने विभिन्न स्टेशनों से ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियां चलाई हैं। स्टेशन के टिकट काउंटर पर इन गाड़ियों की जानकारी दी जा रही। भीड़ व मांग के अनुरूप गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।
विज्ञापन

इन दिनों ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। रेलवे ने विभिन्न स्टेशनों से ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियां चलाई हैं। स्टेशन के टिकट काउंटर पर इन गाड़ियों की जानकारी दी जा रही। भीड़ व मांग के अनुरूप गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें