फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में एसडी स्कूल विजेता

Wed, 11 Sep 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही दो दिवसीय जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान मेजबान एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम विजेता बनी। दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप की टीम रही।
तीसरे स्थान पर एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चौथे स्थान पर न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चांदपुर यमुनानगर की टीम रही। वहीं, पांचवां स्थान पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़ की टीम ने पाया। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। यह पांचों टीमें जोन स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जोन में यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र व कैथल जिले शामिल हैं।
विज्ञापन

जिलास्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान व प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन के बल पर प्रतियोगिता में स्थान पाया है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में दो स्थानों पर कब्जा किया है। इसके साथ उनकी जगह जोन स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पक्की हो गई है। इसी के साथ दो दिवसीय जिला विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का समापन हो गया।
समापन पर एसडी स्कूल प्राचार्य सतीश गर्ग मुख्यातिथि रहे। प्रतियोगिता जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल के नेतृत्व में करवाई गई। इसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। इसमें से पांच टीमों को विजेता चुना गया है। प्रतियोगिता में सरकारी के साथ हरियाणा बोर्ड से संबंधित निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया था।
प्रतियोगिता के लिए दो ग्रुप बनाए गए थे। एक ग्रुप में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को शामिल किया गया था। ग्रुप एक की प्रतियोगिता सोमवार को करवाई गई थी। वहीं, ग्रुप में सरकारी स्कूल व हरियाणा बोर्ड से संबंधित निजी स्कूल के विद्यार्थियों को शामिल किया गया था। दूसरे दिन ग्रुप-बी की प्रतियोगिता करवाई गई। जिला विजेता जोन स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगे।
जोन में जीतने वाली टीमें राज्य स्तरीय और प्रदेश विजेता टीम राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता चार चरणों में करवाई गई। पहले चरण में कुल 16 टीमों का चयन किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों का स्क्रीनिंग टेस्ट करवाया गया। जिसमें विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली गई। लिखित परीक्षा के बाद कुल आठ टीमों का चयन किया गया। तीसरे चरण में प्रश्नोत्तरी करवाई गई और चौथा चरण रैपिड फॉरवर्ड रहा।
प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप, मुकुंद लाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीएमश्री स्कूल जठलाना, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीएमश्री स्कूल कलावड़, न्यू हैप्पी स्कूल यमुनानगर, सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी टीमों का चयन तीसरे चरण के लिए किया गया था। अंतिम दो चरणों के बाद पांच टीमें विजेता चुनी गई। प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी विशेषज्ञ तनु शर्मा, अश्वनी गर्ग, आरती गुप्ता, सोनिया सैनी करवाई।
विज्ञापन


जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी की विजेता टीमें जोन स्तर पर होनी वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके बाद राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता करवाई जाएगी। - विशाल सिंघल, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें