फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जम्मू व कटरा की ट्रेनों में सीटों की मारामारी

Sun, 27 Apr 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या और देश का माहौल बिगाड़ने के आतंकियों के मंसूबों से भी लोग डरे नहीं हैं। इस दहशतगर्दी के बाद भी जम्मू कश्मीर, वैष्णो दरबार जाने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है। जम्मू व वैष्णो देवी जाने वालों की संख्या में हर दिन वृद्धि हो रही है। जिस कारण इन दिनों इस रूट पर जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है।
जम्मू व श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मारामारी चल रही है। इस रूट की किसी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है। सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कुछ गाड़ियों में वेटिंग भी खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन

इस दौरान यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली ऋषिकेश श्रीमाता वैष्णो देवी हेमकुंड एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा सीटों की मांग है। चूंकि यह एकमात्र ऐसी ट्रेन है जो प्रतिदिन कटरा के लिए चलती है। इस ट्रेन में मई व जून में कोई सीट नहीं है।
इसके अलावा कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी जून तक कोई सीट नहीं है। वहीं, बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालनी एक्सप्रेस में भी मई व जून में सीट नहीं मिल रही है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को आतंकी हमले को लेकर कोई भय व दहशत नहीं है।
विज्ञापन

ऋषिकेश से चलकर श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14609 हेमकुंड एक्सप्रेस में 28 अप्रैल से मई तक वेटिंग नहीं है। मई में केवल पांच दिन ऐसे हैं जिसमें वेटिंग मिल रही है। हेमकुंड एक्सप्रेस में अगले महीने 20, 21, 27, 29 व 31 मई को वेटिंग मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें