फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी में जा रही स्कॉर्पियो कार में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Sun, 24 Nov 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। जगाधरी-छछरौली रोड पर स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही उसमें सवार सभी यात्री तुरंत ही नीचे उतर गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

छछरौली निवासी दलजीत ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वह शनिवार करीब 1:00 बजे गांव छछरौली से परिवार के सदस्यों के साथ अपनी स्कॉर्पियो कार से नीलोखेड़ी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। छछरौली पावर हाउस के पास अचानक कार से धुंआ उठता दिखाई दिया। उन्होंने जल्दबाजी में सभी सदस्यों को कार से नीचे उतार दिया। इसी बीच कार में लगी आग भयंकर रूप धारण कर गई। सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची तो कार लगभग जल चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें