फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्मी का कहर, लू और उमस ने सताया

Mon, 29 Jun 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दोपहर में धूप से बचने के लिए छतरी लगाकर सब्जी बेचता व्य​क्ति। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में प्रचंड गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो दो वर्ष में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। तेज धूप, उमस और लू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
दिनभर करीब 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से लू चलती रहीं। दोपहर को सूरज की तपिश इतनी तेज रही कि खुले में निकलना लोगों के लिए चुनौती बन गया। त्वचा झुलसा देने वाली धूप और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

गर्मी के चलते शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी के कारण ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आई। शाम को धूप का असर कम होने के बाद ही लोग खरीदारी और अन्य जरूरी कामों के लिए घरों से बाहर निकले, जिससे बाजारों में कुछ चहल-पहल दिखाई दी।
विज्ञापन

वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि इस सप्ताह मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश की संभावना बनने से तापमान में गिरावट आने और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। तब तक लोगों को गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें