फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवकाश के बाद खुले स्कूल, कम पहुंचे बच्चे

Tue, 20 Jan 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छुट्टियों के बाद बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे अ​भिभावक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। 18 दिन के शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को विद्यालय खुले। मौसम साफ होने के कारण विद्यार्थियों में विद्यालय जाने का उत्साह भी देखने को मिला। निजी की अपेक्षा राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। जिले की राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में करीब 35 फीसदी उपस्थिति रही। वहीं बड़ी कक्षाओं में उपस्थिति करीब 60 प्रतिशत दर्ज की गई।
निजी विद्यालयों में भी उपस्थिति राजकीय स्कूल की अपेक्षा ज्यादा रही। पहला दिन होने के कारण निजी विद्यालयों में करीब 15 प्रतिशत अनुपस्थिति रही। शिक्षकों के अनुसार छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर पहले दिन ऐसा होता है। इसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ स्कूल खुलने के साथ मौसम साफ होने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली। चूंकि दो दिन पहले तक कड़ाके की सर्दी के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने दो दिन का अवकाश और बढ़ा दिया था। ऐसे में अभिभावकों को सर्दी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता हो रही थी। पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों ने अपना अधिकांश समय धूप में बैठकर बिताया। इस दौरान शिक्षकों ने धूप में विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाई और मौसम का लुत्फ उठाया।
वहीं, सोमवार को पहले दिन स्कूल खुलने पर अधिकांश लोग बच्चों को सुबह छोड़ने पहुंचे थे। छोटे बच्चों को स्कूल छोड़ने में अभिभावकों को मशक्कत करनी पड़ी। चूंकि कई दिन बाद स्कूल खुलने से बच्चों का आने का मन नहीं था। ऐसे में अभिभावक बच्चों को बहला-फसलाकर लेकर पहुंचे।
कई दिन बाद खुले विद्यालयों में छोटी कक्षाओं में पढ़ाई नहीं करवाई गई। इस दौरान बच्चों की विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। वहीं, छुट्टियों के दिनों में उनकी दिनचर्या व गतिविधियां के बारे पूछा। बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए। इसके अलावा कविताएं, चुटकुले, गीत इत्यादि पर बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं।
परीक्षा की तैयारियों में जुटे
बड़ी कक्षाओं में विद्यार्थियों में परीक्षाओं को लेकर थोड़ा भय देखने को मिला। राजकीय विद्यालयों में 22 जनवरी से शुरू हो रही हैं। ऐसे में दोनों कक्षाओं के विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त देखे गए। इस दौरान शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने और प्रश्नपत्र हल करने को लेकर टिप्स दिए।
विज्ञापन

निदेशालय के आदेशानुसार सोमवार को शीतकालीन अवकाश के बाद सभी राजकीय व निजी विद्यालय खुल गए हैं। पहला दिन होने के कारण विद्यालयों में उपस्थिति कम थी। कई दिनों के अवकाश के बाद ऐसा ही होता है। इसके बाद अब नियमित रूप से विद्यार्थी पहुंचेंगे। प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें