फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एसबीआई के क्लर्क की मौत, डिप्टी मैनेजर चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर/बिलासपुर। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बिलासपुर शाखा के डिप्टी मैनेजर दलीप व क्लर्क कृष्ण कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में क्लर्क की मौत हो गई, जबकि डिप्टी मैनेजर चोटिल हो गए। हादसा बिलासपुर रोड पर गांव पीरूवाला के नजदीक तब हुआ जब दोनों निजी काम से जा रहे थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के थाना जनदाहा के गांव कलापार निवासी दलीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एसबीआई की बिलासपुर शाखा में बतौर उप मैनेजर नौकरी करता है। उसके साथ हनुमानगढ़ जिले के गांव मूंदडीया निवासी कृष्ण कुमार बैंक में क्लर्क के पद पर नौकरी करता था। वे दोनों बिलासपुर में ही रहते हैं। वीरवार शाम को वे दोनों बैंक से ड्यूटी करने के बाद शाम करीब 7.30 बजे निजी कार्य से पीरूवाला की तरफ जा रहे थे। बाइक कृष्ण कुमार चला रहा था, जबकि वह पीछे बैठा हुआ था। रात करीब आठ बजे जब वे गांव पीरूवाला मोड़ से करीब सौ मीटर दूरी पर पहुंचे तो सामने से तेज गति से आल्टो कार आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सीधी टक्कर उनकी बाइक में मार दी। टक्कर लगते ही वे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में ज्यादा चोट लगने से कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वह बेहोश हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे व कृष्ण कुमार को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने कृष्ण कुमार की मौत होने की पुष्टि की। होश आने पर उसने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
सुनसान सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहन
लॉकडाउन लगने और रात्रि कर्फ्यू होने पर सड़कें सुनसान हो जाती हैं। सुनसान सड़कों पर जब कोई वाहन चलता है तो खाली सड़कें देख बहुत तेज गति से चलता है। बताया जा रहा है कि सुनसान सड़कों पर कार चालक जहां 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से कार चलाते हैं। वहीं, दो पहिया वाहन चालक 80 किमी प्रति घंटा की गति से बाइक चलाते हैं। ऐसे में अचानक से कोई वाहन या व्यक्ति आने पर चालक नियंत्रण खो जाता है। जिससे हादसा होता है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें