आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़कों व लड़कियों की जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में साढौरा, बिलासपुर, जगाधरी, मुस्तफाबाद, जगाधरी वर्कशॉप व विभिन्न जगहों से आए 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में श्री सत्य साईं स्कूल दड़वा की टीम प्रथम रही। एसडी पब्लिक स्कूल द्वितीय और तीसरे स्थान पर जीबीएस स्कूल मुस्तफाबाद रहा। इसी प्रकार लड़कियों के आयु वर्ग में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल प्रथम, एसडी पब्लिक स्कूल द्वितीय व हाई होप बास्केटबॉल अकेडमी तीसरे स्थान पर रही प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में भाविष्य, तनिष और लड़कियों में कनिका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर धर्मेश राय और समापन पर अरविंद गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धर्मेश राय ने कहा कि जिस देश में लोग खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं वह देश दिन प्रतिदिन तरक्की करता है। इस मौके पर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव गोपाल सिंह, संयुक्त सचिव विशाल सिंह,ऋषभ बत्रा, तान्या मगो, पुनीत कुमार व अन्य बास्केटबॉल एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।