फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकारी प्रतियोगिता में 130 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, ग्रीन ग्रुप में सार्थक प्रथम व कशिश दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में राष्ट्रीय चित्रकारी प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें जिले के राजकीय व निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत जिला बाल भवन की आजीवन सदस्य मीनाक्षी अय्यर ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। मौके पर जिला वरिष्ठ बाल कल्याण अधिकारी मनीषा खन्ना मौजूद रही। विजेता बच्चों को सीटीएम अशोक कुमार शर्मा ने डीसी पार्थ गुप्ता का संदेश दिया।
विज्ञापन

चित्रकारी प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिन्हें पांच से नौ वर्ष के बच्चों को ग्रीन ग्रुप, 10 से 16 वर्ष के को वाइट व 11 से 18 साल के दिव्यांग को रेड ग्रुप में रखा गया। ग्रीन ग्रुप में सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी के सार्थक सैनी ने प्रथम स्थान, सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी के कशिश सेठी ने दूसरा स्थान, सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी के किरण सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुकंद लाल पब्लिक स्कूल यमुनानगर के राघव गोयल ने प्रथम सांत्वना पुरस्कार, स्वामी विवेकानंद थापर कॉलोनी के अर्नव ने दूसरा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
वाइट ग्रुप में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल यमुनानगर की खुशी पाल ने प्रथम स्थान, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल शुगर मिल की अमृता ने दूसरा स्थान, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल यमुनानगर की सजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सरस्वती शुगर मिल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पायल ने प्रथम सांत्वना पुरस्कार एवं राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर कोही की साहिबा ने द्वितीय सांत्वना पुरस्कार जीता। वहीं दिव्यांग श्रेणी के रेड ग्रुप में बालकुंज के अरमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय हाई स्कूल बिलासपुर की मनप्रीत ने दूसरा स्थान, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी शुगर मिल के रेहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय मॉडल सीसे स्कूल बिलासपुर के कृष्णा ने प्रथम सांत्वना पुरस्कार जीता एवं बालकुंज छछरौली की वंशिका ने दूसरा सांत्वना पुरस्कार जीता। डॉ. मीनाक्षी अय्यर रुचि एवं रक्षक निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर सीटीएम अशोक कुमार ने कहा कि बच्चों को हमेशा खेलों के साथ इस तरह के कार्यक्रम में भी रुचि लेनी चाहिए। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और वे आगे बढ़ते है। राष्ट्रीय चित्रकारी प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। जिला वरिष्ठ बाल कल्याण अधिकारी मनीषा खन्ना ने कहा कि जिस तरह से पेपर होने के बावजूद भी बच्चे प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पहुंचे वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें