फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलामी की रकम जमा नहीं करवाई सरपंच ने

Thu, 12 Jun 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सरावीं में पंचायती भूमि पर खड़े पेड़ों की नीलामी राशि को वीआरएमसी कमेटी के खाते में जमा नहीं कराने पर बुधवार को कमेटी के सदस्य बिलासपुर एसडीएम पूजा चांवरिया से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्यों ने एसडीएम को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की।

कमेटी के सदस्य नैब सिंह, जगमाल सिंह, सोमनाथ, कर्ण सिंह, राजकुमार, जसपाल सिंह, बनारसी, बलवंत सिंह ने शिकायत पत्र में कहा कि ग्राम पंचायत सरावी में पंचायती भूमि पर खड़े सफेदे के पेड़ की नीलामी लगभग एक करोड़ तैंतीस लाख रुपये में हुई थी।

बोली के पश्चात आज तक उसकी राशि को वीआएमसी कमेटी के खाते में जमा नहीं कराया गया है। जबकि पंचायत द्वारा पंचायती भूमि पर खड़े पेड़ों की बोली लगभग एक वर्ष पहले हुई थी, लेकिन इसके बाद पंचायती लकड़ी की बोली की राशि के 30 प्रतिशत आज तक कमेटी के खाते में जमा नहीं कराए गए।
विज्ञापन


उन्हाेंने आरोप लगाया कि सरपंच मनमर्जी से उस पैसे का उपयोग कर रहा है। इस कारण ग्राम पंचायत को नुकसान हो रहा है। उन्हाेंने कहा कि इसके बारे में राजस्व अधिकारी को भी शिकायत पत्र लिखा था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्हाेंने एसडीएम से कहा कि पंचायत द्वारा बोली की 30 प्रतिशत राशि कमेटी के खाते में जमा कराई जाए, ताकि उसका विकास कार्यों में सही प्रकार से प्रयोग किया जा सके।

एसडीएम बिलासपुर पूजा चांवरिया ने कमेटी सदस्याें को आश्वासन दिया कि मामले की जल्द जांच कर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। उधर, इस बारे में जब सरपंच से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कमेटी के कागज कार्रवाई पूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें