यमुनानगर। सेवा पखवाड़ा के तहत पर्यटन विभाग की ओर से एक निजी होटल में स्वच्छता पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल कॉलोनी की छात्रा सरिता ने सबसे अच्छी पेंटिंग बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया।
दूसरे स्थान पर एसएनवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन की छात्रा कंचन व तीसरे स्थान पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय वार्ड नंबर 9 की छात्रा नंदिनी रही। मुख्य अतिथि मेयर सुमन बहमनी ने विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मेयर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता का संदेश देने के लिए सेवा पखवाड़ा शुरू किया गया है। सेवा पखवाड़ा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का एक मौका है, जिसमें हर नागरिक हिस्सा ले रहा है। हर नागरिक स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।