फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला नागरिक अस्पताल में मिलीं खामियां

Fri, 19 Sep 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में फर्श पर बैठे मरीजों के तीमारदार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प की टीम ने वीरवार को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल का दौरा किया। पंचकूला से आई टीम ने अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ के साथ जिला अस्पताल के हर वार्ड व फ्लोर का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कहीं बेहतर व्यवस्था की सराहना की तो कहीं पर खामियां भी देखने को मिली।
कायाकल्प की टीम का दौरा ऐसे समय पर हुआ है जब अस्पताल में जगह-जगह तोड़फोड़ व अन्य मरम्मत कार्य हो रहे हैं। कायाकल्प टीम द्वारा दिए गए नंबर के आधार पर ही पता चलेगा कि जिले का अस्पताल सुविधाओं व व्यवस्था में प्रदेश में कौन से पायदान पर है।
विज्ञापन

जब कायाकल्प की टीम अस्पताल में पहुंची तो वार्डों में भर्ती मरीजों के पास बैठे तीमारदारों को सामान के साथ बरामदे में बिठा दिया गया। ऐसे में बरामदे में दूर तक तीमारदार ही फर्श पर लेटे हुए दिखाई दिए। इस दौरान अस्पताल से कई जगह वाटर कूलर भी नदारद बोले। इसके पीछे डॉक्टरों ने तर्क दिया कि अस्पताल में मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द ही वाटर कूलर रख दिए जाएंगे।
कायाकल्प टीम आने से सप्ताहभर पहले ही अस्पताल में जगह-जगह मीडिया की नो एंट्री के बोर्ड भी लगा दिए गए थे। टीम ने अस्पताल के ऑप्रेशन थियेटर, निकू वार्ड, लेबर रूम, पुरुष व महिला वार्ड, एनसीडी, दवा वितरण केंद्र समेत सभी जगह का निरीक्षण किया। निकू वार्ड में स्वीपरों से पूछा गया कि हाथ कैसे धोए जाते हैं। स्वीपर ने हाथ धोने की पूरी प्रक्रिया बताई।
विज्ञापन

इस पर टीम ने स्वीपर के लिए सभी से तालियां बजवाई गई। जब तक टीम अस्पताल में रही दिनभर स्वीपर फर्श को चमकाने में जुटे रहे। जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार कायाकल्प में अच्छे नंबर मिलने की संभावना है। अस्पताल में काफी काम हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें