संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) का अधिवेशन यमुनानगर बस स्टैंड स्थित भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में हुआ। इस दौरान जिला स्तरीय कमेटी का गठन हुआ, जिसमें संजीव कांबोज प्रधान चुने गए।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मेहला ने कहा हरियाणा के सभी जिलों में अधिवेशन चल रहे हैं। जिला स्तरीय अधिवेशन के बाद प्रदेश स्तरीय अधिवेशन होगा। इसके माध्यम से जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। कर्मचारियों की जो भी समस्या है, उनका निपटारा अधिकारियों के साथ बातचीत से कराया जाएगा। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने विचार रखे।
जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपप्रधान साहब सिंह, उप प्रधान ज्ञान सिंह, जिला सचिव योगेश कुमार, सह सचिव बृजपाल व इंद्रजीत, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, ऑडिटर योगेश कुमार, सचिन व रवि कुमार को बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार व रजनीश कुमार को बनाया गया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश बालू, हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ यूनियन के प्रदेश नेता कृष्ण नोहरा, रोशनलाल शर्मा, जिला भारतीय मजदूर संघ से जिलाध्यक्ष आशीष धीमान, जिला मंत्री राज ठाकुर व कार्यकारिणी सदस्य विजय कांबोज उपस्थित रहे।